आजमगढ़ जिले में छेड़खानी के आरोप से घिरे फायर विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल को शनिवार को पीड़िता का बयान रिकॉर्ड करने के बाद जेल भेज दिया। साथ ही एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के लिए सीएफओ को निर्देश दिया है।
हेडकांस्टेबल नरेंद्र पांडेय फायर विभाग में तैनात है। वह शुक्रवार की देर शाम को शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दस साल की बच्ची को कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने एक दुकान के पीछे ले जाकर छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए।
लोगों ने हेडकांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पहुंचे और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसके बयान के आधार पर हेड कांस्टेबल को जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें