संवाददाता, आजमगढ़ : रोडवेज परिसर में पीएसी के जवान प्रवासियों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे तो तीन बच्चों के साथ एक महिला भोजन वितरण का इंतजार। गोद में छोटे बच्चे को देख लगा कि यह भी प्रवासी होगी लेकिन उसने जो कहानी बताई वह सुनकर कलेजा कांप गया।
खुद को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव की बताने वाली रोशिला ने बताया कि पति की दिमागी हालत खराब होने के बाद पूरा परिवार दुश्मन बन गया। भोजन भी बंद कर दिया तो गांव वालों के सहारे पेट भरने लगी लेकिन उसके बाद परिवार के लोगों ने यह कहते हुए मारपीटकर निकाल दिया कि इससे परिवार की इज्जत जा रही है। प्रधान से लेकर थाने और डीएम से लेकर कमिश्नर तक के यहां न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में रोडवेज पर ही रह रही है, क्योंकि यहां प्रवासियों के आने से रोज भोजन मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें