संवाददाता, आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के दो दिन बाद सोमवार को दिन प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनपदवासियों के लिए राहत भरा रहा। किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई। इसमें एक सिपाही की भी रिपोर्ट शामिल है।
डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 19 मई को 77 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया था जिसमें 77 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिसमें रौनापार के सिपाही भी शामिल है जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। बताया कि 25 मई तक सरकारी व निजी लैब में कुल 2277 सैंपल भेजे गए थे। इसमें प्रवासी और दो मृत व्यक्तियों सहित 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि 1848 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1888 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। संक्रमित 9 मरीजों को मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में आइसोलेट कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें