आजमगढ़: किराया न मिलने से नाराज मकान मालिक के बेटे ने दंपत्ति को मार दी गोली - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 मई 2020

आजमगढ़: किराया न मिलने से नाराज मकान मालिक के बेटे ने दंपत्ति को मार दी गोली

सोमवार तड़के मकान मालिक के बेटे ने किराये के विवाद को लेकर संजीव सिंह और उनकी पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में लाॅकडाउन (Lockdown) के दौरान किरायेदार द्वारा किराया नहीं दिये जाने से नाराज मकान मालिक के बेटे ने सोमवार तड़के पति और पत्नी की गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उधर  पुलिस आरोपी मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

शहर कोतवाली के एटलस टैंक पर स्थित राकेश राय के मकान में अहिरौला थाना क्षेत्र के संजीव सिंह किराये पर मकान लेकर रहते हैं. वे नगर में ही मोटर पार्ट की दुकान चलाते हैं. लाॅकडाउन के कारण दुकान बंद होने से संजीव के सामने घर चलाना मुश्किल हो गया. इस कारण वे मकान मालिक को किराया नहीं दे सके. किराए को लेकर रविवार की रात मकान मालिक और संजीव में कहासुनी हुई थी. लेकिन मामाला शांत हो गया. सोमवार तड़के मकान मालिक के बेटे ने किराये के विवाद को लेकर संजीव सिंह और उनकी पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल

कर दिया. पति और पत्नी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. नगर के ही एक निजी चिकित्सालय में घायल पति और पत्नी का इलाज चल रहा है.

आरोपी हिरासत में

इस मामले में एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जानकारी होने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. आरोपी मकान मालिक हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है.

डॉक्टरों ने बताया हालत गंभीर

उधर दोनों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर है. गोली शरीर में कहां फंसी है इसका पता नहीं चल सका है. एक्स-रे के बाद ऑपरेशन किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here