COVID-19 से सबसे ज़्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में पहुंचा भारत, पिछले 24 घंटे में कोराना के अब तक सबसे ज्यादा नए मामले - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 मई 2020

COVID-19 से सबसे ज़्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में पहुंचा भारत, पिछले 24 घंटे में कोराना के अब तक सबसे ज्यादा नए मामले

Coronavirus Updates: दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1.39 के करीब पहुंच गया.

दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1.39 लाख के करीब पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,38,845 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 4,021 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की जान गई है. पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले रविवार को 6767 नए मरीज़ मिले थे. हालांकि, राहत की बात यह है कि 57721 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 41.57 प्रतिशत पर पहुंच गया है. 

देश में महाराष्ट्र कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 50,000 के पार जा चुके हैं. इसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का नंबर है. कोरोना संक्रमण के मामलों के लिहाज से दिल्ली चौथे स्थान पर है.   

किस देश में कितने मामले:

देशमामलेसक्रियठीक हुएमौत
अमेरिका    16,43,246   11,78,7903,  66,736 97,720
ब्राज़ील     3,63,2111,90,6341,49,91122,666
रूस3,44,4812,27,6411,13,2993,541
यूके2,60,9162,22,8901,15136,875
स्पेन2,35,77256,6441,50,37628,752
इटली2,29,85856,5941,40,47932,785
फ्रांस1,82,70989,60464,73528,370
जर्मनी1,80,32811,7641,60,2818,283
तुर्की1,56,82733,7931,18,6944,340
भारत1,38,84577,10357,7214,021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here