कस्बा के निजामाबाद स्थित रायपुर गली के पास मुख्य मार्ग पर पानी निकास का नाला इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। क्षतिग्रस्त नाले का पानी सड़क की पटरी पर जमा हो रहा है। इससे दुर्गंध व संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।
रानी की सराय कस्बा के मुख्य मार्ग की पटरी समेत कई हिस्सों में पानी निकास के लिए नाला बना है। रायपुर गली के पास इन दिनों नाला क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी पटरी के किनारे जमा हो रहा है। इसकी दुर्गंध से आस-पास के घरों के लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। गंदे पानी से जहां प्रतिदिन राहगीर गुजर रहे है। वही जिसके घर के सामने पानी जमा हो रहा है, उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से ब्लाक से लगायत पंचायत विभाग सब देख रहे है लेकिन किसी ने कोई जहमत नहीं उठाई। लोक निर्माण विभाग भी मौन साधे हुए है, जिससे लोगो में रोष है। व्यापार मंडल के नरेन्द्र मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, अजय सैनी आदि ने कहाकि हाल ही में निजामाबाद रोड पर नाले को महिनों बाद किसी तरह ठीक किया जा सका था। अब इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। इस संबंध में एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह ने कहाकि मामले का पता लगायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें