चक्रपानपुर (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर-कुर्बानपुर गांव के बीच विद्युत लाइन जोड़ते समय शुक्रवार की देर शाम करेंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। आनन-फानन उन्हें मंडलीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी रामजतन गोंड (34) पुत्र सुखारी संविदा पर लाइनमैन हैं। शुक्रवार की देर शाम वह जहानागंज क्षेत्र के नरसिंहपुर-कुर्बानपुर गांव के बीच गिरे पोल के तार को जोड़ रहे थे। उसी दौरान विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो वह झुलस गए और विद्युत पोल से नीचे आ गिरे। ग्रामीणों ने आनन-फानन घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। अवर अभियंता रवि राव ने बताया कि लाइन बनाने के लिए कर्मी ने शटडाउन लिया था। मौत विद्युत करेंट से नहीं बल्कि पोल से गिरने के कारण हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें