गेहूं खरीद से संबंधित अन्य एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 29 मई 2021

गेहूं खरीद से संबंधित अन्य एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक

मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश श्री सूर्यप्रताप शाही जी की अध्यक्षता में सहकारिता खाद्य एवं रसद तथा गेहूं खरीद से संबंधित अन्य एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। 
     बैठक में सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी द्वारा मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं क्रय हेतु कुल 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चार एजेंसियों खाद्य विभाग की विपणन शाखा, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम एवं मंडी समिति द्वारा गेंहू क्रय किया जा रहा है। उक्त अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा समीक्षा के दौरान सचिव मंडी समिति के कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर एवं खरीदारी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए एवं सचिव मंडी समिति का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष में गेहूं की खरीददारी में जनपद मऊ का स्थान 70वे नंबर पर है, यह स्थिति काफी खराब है। उक्त अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा 15 जून से पहले कोई भी क्रय केंद्र बंद न करने के सख्त निर्देश दिए अगर कोई भी क्रय केंद्र बंद पाया गया तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं निर्देश दिया गया कि क्रय केंद्र पर किसी भी किसान को बेवजह परेशान न किया जाए।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी खाद्य विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया।  संवाददाता ओमप्रकाश गुप्ता   आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवावारी का...

Post Top Ad

Responsive Ads Here