हादसे के बाद गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, गम में डूबा परिवार
-माता-पिता का बहुत पहले ही हो गया था निधन
- वाराणसी में रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं
सरायमीर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप शनिवार की शाम पांच बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतक निखिल मौर्या (22) पुत्र स्व. बसंत मौर्या ग्राम रसूलपुर के निवासी थे। वह सरायमीर बाजार के खरेवां मोड़ पर होम्यिोपैथी के डाक्टर अबुल जैस गुड्डू की क्लीनिक पर तीन वर्ष से कंपाउंडर का
काम करते थे।शनिवार की शाम क्लीनिक से अपने घर जा रहे थे कि हाजीपुर गांव के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। घायल को स्वजन इलाज के लिए निजी अस्पताल फूलपुर लेकर पहुंचे, जहां वहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया, तो आजमगढ़ ले गए, लेकिन वहां से भी रेफर होने पर परिवार के लोग वाराणसी ले जा रहे थे। रात 12 बजे के करीब दानगंज पहुंचे कि वहीं उसकी सांसें थम गईं। उसके बाद रात तीन बजे शव लेकर घर पहुंचे।
निखिल दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई सिद्धार्थ मौर्या वाराणसी में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।निखिल अपने बड़े पिता स्व. डाक्टर रामाश्रय मौर्य के परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया है। हादसे में मौत की खबर के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें