सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे विधायक अपने आवास पर तैयार होकर क्षेत्र में जाने के लिए निकलने वाले थे तभी आवास पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। वह जैसे कुर्सी पर बैठे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी हालत देख परिजन उन्हें लेकर तत्काल अमांपुर से एटा सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया विधायक को आवास पर हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनका निधन हो गया। इस घटना से पूरे जिले में भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीएम योगी ने फोन पर परिजनों से बात की
अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप के निधन की सूचना भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश आलाकमान को दे दी। वहीं जिला प्रशासन ने शासन को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर परिजनों से बात की और ढांढस बंधाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी से फोन पर पूरी जानकारी ली

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें