हताश और निराश जनता चाहती है बड़ा बदलाव प्रवीण सिंह - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 18 जून 2021

हताश और निराश जनता चाहती है बड़ा बदलाव प्रवीण सिंह

           आजमगढ़ 18 जून 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जहानागंज ब्लॉक के मित्तूपुर में आजमगढ कांग्रेस के जिला एवं शहर कमेटी एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों सभी फ्रंटल संगठनों विभागों प्रकोष्ठो एआईसीसी पीसीसी सदस्यों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक बैठक हुयी बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी बाजीराव खाड़े एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव राम अवध यादव रहे। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गयी।       बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी श्री खाड़े ने कहा संगठन सृजन अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों में सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर पूरी क्षमता से संगठन को मजबूत करने का काम करें। आगे हमारे सामने मिशन 2022 का लक्ष्य है हम अपने मजबूत संगठन के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी के लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। अब पूरे देश एवं प्रदेश में बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज देश की जनता हताश और निराश है तथा बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से ऊब चुकी है बीजेपी को हटाकर देश एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है। ऐसे में हमें जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करना होगा।       उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमसाद ने कहा हमारे पास मिशन 2022 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए न्याय पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक कांग्रेस का मजबूत संगठन खड़ा करना है जिस दिशा में आजमगढ़ कांग्रेस ने काफी काम किया है। और तेजी से इस अभियान को आगे बढाने की आवश्यकता है तभी हमारा लक्ष्य पूरा होगा।
   बैठक को संवोधित करते हुये जिलध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा जनपद के सभी सभी न्यायपंचायतो के अध्यक्षो की नियुक्ति की जा चुकी है और न्यायपंचायतो के गठन का काम लगभग पूरा हो चुका है शीघ्र ही कांग्रेस का संगठन गांव स्तर तक खड़ा कर लिया जायेगा। और जनपद में कांग्रेस ने हर शोषित पीड़ित के लिये संघर्ष किया है मिशन 2022 मे आजमगढ़ कांग्रेस अपनी जबरदस्त उपस्थित दर्ज करायेगी
          बैठक में जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं ब्लाक अध्यक्षगण सभी फ्रंटल संगठनो, विभागों के अध्यक्ष एआईसीसी पीसीसी सदस्य उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here