इन्हीं नारों के साथ भारत विकास परिषद आजमगढ़ की एलीट शाखा द्वारा दिनांक 13-06-2021 को सुबह मूसेपुर स्थित बगीचे में फलदार पौधों का रोपण किया गया जिसमेआम, जामुन, अमरूद, नाशपाती और कुछ फूलों के पौधे भी थे !
वहां उपस्थित लोगों के मध्य यह चर्चा का विषय भी बना रहा कि बीते दिनों जिस प्रकार हमने ऑक्सीजन की मारामारी को झेला है वैसे ही हमारी आने वाली पीढ़ी ऑक्सीजन के लिए परेशान ना हो, बोतलों में ऑक्सीजन ना खरीदना पड़े इसकी व्यवस्था हमें आज ही से करनी पड़ेगी !
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही साथी युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्वयं ही गड्ढे खोदकर पौधे लगाए व उन्हें पानी डालकर सीचा गया।
कार्यक्रम के उपरांत लोगों को भरपेट नाश्ता चाय करा कर विदा किया गया।उपस्थित लोगों मे मुख्य रूप से पूर्व प्रान्तिय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरिराज सिंघल, रवि भूषण गर्ग, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पर्यावरण प्रमुख प्रकल्प रितेश गोयल, पंकज अग्रवाल, मुकेश बरनवाल, अरविंद अग्रवाल, शिवम गर्ग, महिला संयोजिका शिखा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अनू गर्ग, सुमन अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल एवं प्रिय बंदिता बरनवाल आदि मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें