बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिती देर रात पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 3 जून 2021

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिती देर रात पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई

  आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिती देर रात पुलिस व टाटा मैजिक पर सवार पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई
इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन पर सवार दो पशु तस्करों को धर दबोचा, जबकि उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कब्जे में ली गई टाटा मैजिक पर लदे गोवंश व पशु तस्कर से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
 आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस गश्त पर निकले तभी थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली की पशु तस्करी में लिप्त कुछ लोग टाटा मैजिक पर गोवंश लादकर बिंदवल जयराजपुर से बनकट मार्ग होते हुए बिहार की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस पशु तस्करों को दबोचने के लिए निकल पड़ी। देर रात जैगहां मोड़ से गुजर रही टाटा मैजिक पर पुलिस की निगाह पड़ी और उसका पीछा किया गया। पीछा किए जाते देख टाटा मैजिक में सवार पशु तस्कर ने पुलिस पर फायर करने लगा, इस घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी घेरेबंदी कर दो पशु तस्करों को दबोच लिया जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए पशु तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वाहन पर लदे दो गोवंश भी कब्जे में लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में अजय सरोज एवं सागर सरोज दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के मसुआ मटही गांव के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार पशु तस्करों को जेल भेजा गया वहीं फरार हुए की तलाश की जा रही है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया।  संवाददाता ओमप्रकाश गुप्ता   आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवावारी का...

Post Top Ad

Responsive Ads Here