आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गाजा तस्कर गांजा व असलहे के साथ गिरफ्तार - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गाजा तस्कर गांजा व असलहे के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गाजा तस्कर गांजा व असलहे के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम की हाफिजपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान बोलेरो सवार दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बोलेरो वाहन में लदा 46 किलो400 ग्राम गांजा व अवैध असलहा बरामद किया है।
मंगलवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी एवं शहर कोतवाल केके गुप्ता को सूचना मिली कि गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त कुछ लोग चारपहिया वाहन में गांजा लादकर जनपद के साथ ही आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हैं। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचने की रणनीति बनाई। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि शहर के हाफिजपुर की ओर से वाहन सवार तस्कर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने गाजीपुर की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने हाफिजपुर इलाके में घेरेबंदी कर दी। देर शाम पुलिस की घेराबंदी देख उस रास्ते से गुजर रहे बोलेरो सवार गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बोलेरो में सवार दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। कब्जे में लिए गए बोलेरो वाहन में सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 46 किलो 400 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों ने कबूल किया कि बरामद गांजा उड़ीसा प्रांत से लाकर पूर्वांचल के जनपदों में आपूर्ति की जाती है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ आलोक यादव पुत्र धर्मदेव यादव उर्फ धर्मू ग्राम गोड़ सर थाना जहानागंज तथा मृत्युंजय यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव ग्राम पिंडारी थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ पूर्वांचल के कई जनपदों में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया
कृष्ण कुमार गुप्ता थाना कोतवाली आजमगढ़, कुमार तिवारी स्वाट टीम आजमगढ, ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ़ ,कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर ,जितेन्द्र कुमार पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़, विनोद सरोज स्वाट टीम आजमगढ़



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here