आज़मी संवाददाता
आज दिनांक 31 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री सोभनाथ यादव एवं चालक श्री साधु मौर्य की सेवानिवृत्त के उपरांत उनका माल्यार्पण कर उन्हें उपहार आदि भेंट कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आजमगढ़ द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही निगम की सेवा के उपरांत देय लाभ में से ग्रेच्युटी का चेक प्रदान किया गया सेवा प्रबंधक वी.के सिंह ने प्रधान लिपिक सोभनाथ यादव एवं साधु मौर्य चालक की निगम में बिताए हुए समय ऊपर प्रकाश डालते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया। संयोजक डी.एन पांडेय ने दोनों कर्मचारियों के निगम में शुरू से लेकर अब तक की कार्यप्रणाली पर विस्तार रूप से बताते हुए बताया कि श्री यादव द्वारा हमेशा निगम हित की अपेक्षा की गई। मीडिया प्रभारी संजय राही ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया की विदाई जिंदगी की एक अहम प्रक्रिया है जो बचपन से लेकर अंत समय तक चलती रहती है। विदाई यानी जुदाई जो अत्यंत पीड़ादायक होती है, लेकिन उसे स्वीकार करना हर किसी को है।विजेंद्र सिंह ने अपनी बातों के माध्यम से दोनों कर्मचारियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का जोरदार संचालन जनपद के लोकप्रिय संचालक एंकर अभय तिवारी द्वारा अपने शेर *जो जहां भी रहे बस इतना ख्याल रखें कि जिंदगी जीने का अपना फलसफा होता है* कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक लेखा अधिकारी आर.के मल्ल, सहायक क्षेत्र प्रतिनिधि डॉ आंबेडकर डिपो एस.डी राम, सहायक क्षेत्र प्रबंधक दोहरीघाट डीपो महेश चंद्र, सहायक क्षेत्र प्रबंधक एस.के शर्मा, क्षेत्रीय लेखाकार महेश पांडेय आदि के साथ कार्यालय के वेद प्रकाश पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, एंकर अभय तिवारी आदि के साथ मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें