आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव के जन्मदिन पर दी ढेर सारी बधाइयां - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 1 अगस्त 2021

आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव के जन्मदिन पर दी ढेर सारी बधाइयां

आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव के जन्मदिन पर दी ढेर सारी बधाइयां
शेरेआज़मी समाचार
आजमगढ़ राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव का जन्मदिन आज दिनांक 1 अगस्त 2021 को लखनऊ में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आजमगढ़ सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी गिरजेश यादव को शुभकामना देने के लिए सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयाज अहमद खान, मिथिलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव प्रदेश महासचिव, मंडल अध्यक्ष राम प्रताप यादव चेयरमैन नगर पंचायत चिरैयाकोट, प्रेमा यादव चेयरमैन नगर पंचायत निजामाबाद, मंडल के प्रमुख महासचिव शेख अहमद अली, और संजय भाई बलिया, चंद्र प्रकाश यादव लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने गिरजेश यादव से यादव से मुलाकात करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी । 
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक विद्यालय लखनऊ में खोलने का आगाज किया और बताया कि पिछले 17 महीनों से जो स्कूल व कॉलेज बंद है इस पर बच्चों के पढ़ाई पर बड़ा असर पड़ा है जिससे उनकी शिक्षा कमजोर होती दिखाई पड़ती है वर्तमान सरकार अनुरोध करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव ने बताया कि मैं वर्तमान सरकार से कहना चाहूंगा कि विद्यालयों को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि जो बच्चे देश के भविष्य हैं वह शिक्षा पूरी कर अपने सपनों को साकार करने का काम करें। उन्होंने बताया कि स्कूल व कॉलेज बंद होने से बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षकों की जन जीविका पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्राइवेट विद्यालय 87 परसेंट अपनी भूमिका निभाते हैं और बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ कहीं ना कहीं लोगों को रोजगार देने का भी काम करते हैं जो लोग m.a. b.Ed करके नौकरी से वंचित रहते हैं वह लोग प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा कर बच्चों की शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी जन जीविका का भी साधन बनाते हैं। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार जल्द से जल्द स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला नहीं लेती है तू बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का ही जब भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा तो आने वाले समय को हम सुनहरा और अच्छा कैसे बना पाएंगे स्कूल व कॉलेज बंद होने के कारण बच्चों को अच्छी शिक्षा ना मिल पाने के कारण ऐसी स्थिति में देश के विकास कि हम कैसे उम्मीद कर पाएंगे देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों की जब शिक्षा ही पूरी ना हो पाएगी वर्तमान सरकार को अगर बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना है तो पहले स्कूल व कॉलेज खुलवा कर उनकी शिक्षा अभिलंब शुरू करा दी जाए।वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here