सरकार की योजनाओं को सबसे पहले मेंहनगर नगर पंचायत वासियों तक पहुंचना पहली होती हैं प्राथमिकता अध्यक्ष अशोक चौहान
शेरे आज़मी न्यूज़
आजमगढ़ आदर्श नगर पंचायत मेहनगर अब नाम का आदर्श नहीं बल्कि एक जीती जागती मिसाल पेश करते हैं हुए मेहनगर नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान ने पत्रकारों से हुई बातचीत में बताया कि आज तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को नगर पंचायत के सभी नगर वासियों को उस योजना से अवगत करा कर और जो भी नगर पंचायत के नगरवासी उस योजना के पात्र हैं उन तक पहुंचाने का कार्य आज तक नगर पंचायत मेहनगर के द्वारा की लगातार किया जा रहा है ताकि सरकार के किसी भी योजनाओं से नगर पंचायत वाशी वंचित ना रहे और उन्होंने यह भी बताया कि आज तक रविदास नगर चकिया में 11 सीट शौचालय का निर्माण कराया गया वहीं रविदास नगर रौजा में 20 सीट शौचालय का निर्माण कराया गया अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि नगर पंचायत में 15 सीट सामुदायिक शौचालय निर्मित कराया जा चुका है और 10 सीट यूरिनल कार्यरत है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक पूरा 1169 व्यक्तिगत शौचालय बनकर तैयार हो चुका है वही 33 लाख 67 हजार की लागत से M.R.F सेंटर का भी निर्माण कराया जा चुका है वही 14 लाख की लागत से कूड़ा घर का भी निर्माण कार्य चल रहा है वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुले लाभ वंतित लोगों की संख्या 766 है जिसमें अभी तक 331 लोगों का घर बन चुका है और 504 लोगों की पहली किस्त भी आ चुकी है बाकी 120 लोगों की जो संख्या है उसमें स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त बहुत जल्द उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी वहीं उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत को स्वच्छ और साफ बनाने की कोशिश में हमारे सफाई कर्मी लगातार प्रयासरत रहते हैं और वही अध्यक्ष अशोक चौहान ने अपने सभी नगर पंचायत वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ और साफ बनाने में अहम भूमिका हमारे नगर पंचायत वासियों की भी रहती जिससे मैं उनको धन्यवाद देता हूं और उनके सहयोग की सराहना करता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें