मुबारकपुर में नगर पालिका के जिम्मदारो की बड़ी लापरवाही से डायरिया से दो लोगों मौत, 80 की हालत गंभीर 300 से ऊपर अस्पतालों में भर्ती - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 29 सितंबर 2021

मुबारकपुर में नगर पालिका के जिम्मदारो की बड़ी लापरवाही से डायरिया से दो लोगों मौत, 80 की हालत गंभीर 300 से ऊपर अस्पतालों में भर्ती

मुबारकपुर में  नगर पालिका के जिम्मदारो की बड़ी लापरवाही से डायरिया से दो लोगों मौत, 80 की हालत गंभीर 300 से ऊपर अस्पतालों में भर्ती 
शेरे आज़मी समाचार
मृतक रिश्ते में चाचा- भतीजा,मरीजों की संख्या तीन सौ के पार
राजकीय मेडिकल कालेज तथा मरीज जिला अस्पताल में भी भर्ती कराए गए मरीज
मोहल्ले वासियों का आरोप हैकि नगर पालिका के गन्दे पानी के सप्लाई के कारण यह बीमारी फैली  एक हफ्ते से  
गन्दे पानी की शिकायत चैयरमैन प्रतिनिधि व ईओ से कर है थे दोनो ने जनता का फोन उठाना मुनासिब नही समझा जिन की बड़ी लापरवाही से फिर नगर मुसीबत झेल रहा है
सपा के भावी प्रत्याशी व प्रमुख समाजसेवी मिर्ज़ा गुड्डू बेग व प्रमुख समाजसेवी हाजी पल्लू अन्सारी  मरीजों के बेहतर इलाज व मुफ्त में दवा इलाज करा रहे 
ज़िला प्रशासन व मेडिकल विभाग व थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी पुलिस का सराहनीय योगदान
सैंकड़ों लोगो की बीमारी के बाद भी नगर पालिका मुबारकपुर के चेयरमैन ईओ की आंखे नही खुली प्रभावित मोहल्ला में आज भी जगह जगह गन्दगी कूड़े के डेढ़ लगे हुए हैं कोई साफ सफाई की ब्यवस्था नही
मुबारकपुर आजमगढ़: मुबारकपुर नगर के बलुआ मोहल्ले में मंगलवार की रात से शुरू हुआ डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक चाचा-भतीजा की मौत हो चुकी है, तो वहीं बुधवार दोपहर बाद तक मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच चुकी थी। हर पांच मिनट बाद एक मरीज लाया जा रहा था।इसमें 80 मरीजों को रेफर किया गया, जबकि 40 की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया।रेफर किए गए मरीजों में 40 को राजकीय मेडिकल कालेज तथा उतने ही मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार,  एसपी एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसडीएम वागीश शुक्ला,  एडिशनल एसपी  और सीएमओ इंद्रनारायण तिवारी  नायब तहसीलदार हिसामूलहक न फरीदी  समेत  मुबारकपुर थानाध्यक्ष एसपी सिंह व चौकी प्रभारी रत्नेश दुबे ने मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम ने सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश देने के साथ कहा कि जरूरत पर निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की भी मदद ली जाए। किसी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दोपहर 12 बजे डीएम ने थाने में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक कर कारणों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।उनके निर्देश के बाद ही पाइपलाइन में लिकेज खोजने और उसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया।
डायरिया से मृत लोगों में बलुआ मोहल्ले के छोटू (90) व रिश्ते में उनके भतीजे जहीरुद्दीन (60) शामिल हैं। जहीरुद्दीन की पुत्री रोशनजहां (26) व नतिनी सलमा खातून (3) का इलाज अभी चल रहा था।
तीमारदारों ने बताया कि कई दिनों से पानी का स्वाद खराब लग रहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह कि नगर पालिका मुबारकपुर के प्रतिनिधि के साथ ही अधिशासी अधिकारी ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।हर तरफ अफरा-तफरी मची थी और हर पांच मिनट बाद लोग मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे थे। मंगलवार की रात से शुरू डायरिया का कहर बुधवार दोपहर बात तक जारी है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here