नाजायज 01 किलो 680 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार - इंस्पेक्टर सूरज चौधरी
शेर आज़मी समाचार
आजमगढ़ थाना सिधारी प्रभारी के निर्देशन मे उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 आशीष राय व का0 इन्द्रेश सिंह यादव, का0 नरेन्द्र दुबे के रवाना शुदा तलाश वांछित अभियुक्त/ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति मे पहलवान तिराहा पर मामूर थे कि उसी समय जरिए मुखबीर सूचना मिली कि थोड़ी देर बाद भदुली की ओर से एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ की ओर जाएगा। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर पहलवान तिराहा के पास से अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव साकिन खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में समय 21.30 से 22.35 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो व 680 ग्राम गांजा नाजायज बरामद कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें