राष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आजमगढ़ के बेटे का जलवा - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

राष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आजमगढ़ के बेटे का जलवा

राष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आजमगढ़ के बेटे का जलवा
शेरे आज़मी समाचार
कहते हैं कि अगर कुछ कर गुजरने का जुनून आपके अंदर है तो आने वाली परेशानियां भी अपना सर झुका लेती हैं | ऐसा ही जीता जागता उदाहरण 11 वीं राष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त कर आजमगढ़ जिले के पल्हनी कोमल कॉलोनी निवासी अनुराग यादव पुत्र श्री तारकेश यादव आज आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे जहा ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र वासियों ने विजय जुलूस निकाला। इस जीत से क्षेत्रवासियों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । आजमगढ़ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी अपने-अपने ढंग से स्वागत अभिनंदन करने की तैयारी में लगे हुए थे। इनके पिता श्री तारकेश यादव जी बताते हैं कि लोगों का बधाई देने के लिए हुजूम लगा हुआ है| आपको बता दें कि 11 वीं राष्ट्रीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर 2021 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किया गया था। जिसमें सर्वोदय स्पोर्ट्स अकैडमी आजमगढ़ के खिलाड़ी अनुराग यादव ने भाग लिया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त कर आजमगढ़ जिले का नाम रोशन किया। आपको बता दें कि आजमगढ़ का मात्र एक ऐसा अकैडमी जो सर्वोदय स्पोर्ट्स एकेडमी के नाम से जाना जाता है जिसने बच्चों के अंदर छिपे हुए टैलेंट को निखारने का काम किया है और कर रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गरीबी को दरकिनार करते हुए किसी तरह अनुराग यादव कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता तक पहुंचा इसमें सबसे बड़ा योगदान कूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी"  संजय यादव  का रहा है। जिन्होंने कभी भी अनुराग यादव के टैलेंट को झुकने नहीं दिया उन्होंने बताया कि जनपद से 10 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया वही अनुराग यादव के पिता का कहना है कि मुझे सबसे बड़ी खुशी तब होगी जब मेरा बेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान के लिए खेलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here