शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ धनी की सराय बगिया थाना सिधारी की रहने वाली कुसुम यादव पत्नी विनोद यादव का कहना है कि मेरे पति एक शराबी है तथा अक्सर हमें और हमारे बच्चों को मारते पीटते रहते हैं तथा मानसिक प्रताड़ना भी देते रहते हैं बीते 1 महीने पहले शराब के नशे में घर पर आए और और घर में गाना जेवर लेकर ले जाकर बेचकर शराब पीने में खर्च कर दिया इसका विरोध करने पर भद्दी भद्दी गालियां दिया वह मारपीट कर घर से निकाल दिया इसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस में शिकायत के बाद फिर वह किसी तरह से अपने पत्नी और बच्चों को घर ले गया लेकिन घर ले जाने के बाद फिर से वही प्रताड़ना मारपीट करना शुरू कर दिया इसके बाद पीड़िता कुसुम यादव ने अपने भाई को फोन करो बुलाया और कहा कि इनके आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है मैं अब इनके साथ नहीं रहूंगी इस पर भाई ने अपनी बहन कुसुम यादव एवं उसके बच्चों की जान खतरे में देखकर अपने घर कुसुम यादव अपने मायके चली आई तब से अपने मायके पर ही रह रही थी पीड़िता कुसुम यादव का कहना है कि बीते 3 सितंबर को हमारे पति विनोद यादव रात में 10:00 बजे मकान में आग लगा दिए जिससे गृहस्ती संबंधित सभी समान जैसे फ्रीज टीवी कूलर फैन आटा की चक्की किचन में रखे गैस सिलेंडर एवं बर्तन आदि जलकर राख हो गए। मकान में आग लगने के बाद ग्रामीणों ने इसी तरह से इसकी सूचना कुसुम यादव को दी इसके बाद ग्रामीणों की मदद से और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पीड़िता कुसुम यादव का घर गृहस्ती शराबी पति के कारण उजड़ गया और नर की जीवन बना हुआ है इसके बाद पीड़िता के भाई ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले आरोपी विनोद यादव मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता कुसुम यादव व उसके भाई ने इसकी सूचना सिधारी थाने पर दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें