मुबारकपुर में जो पिछले 25 सालों में नहीं हुआ वह कार्य अब होगा गुड्डू मिर्जा बेग - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

मुबारकपुर में जो पिछले 25 सालों में नहीं हुआ वह कार्य अब होगा गुड्डू मिर्जा बेग

मुबारकपुर में जो पिछले 25 सालों में नहीं हुआ वह कार्य अब होगा गुड्डू मिर्जा बेग
शेर आज़मी समाचार
आजमगढ़ मुबारकपुर विधानसभा से सपा के तेजतर्रार व प्रबलतम दावेदार मसीहुद्दीन उर्फ गुड्डू मिर्जा बेग आज शेर आज़मी के संवादाता से बातचीत में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों का शिलान्यास व नाम बदलने के अलावा विकास का कोई कार्य नहीं किया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई एंबुलेंस सेवा आज ठप है समाजवादी पार्टी की दी गई डायल हंड्रेड को उन्होंने बदलकर 112 कर दिया और कानून व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्ट है और भारतीय जनता पार्टी केवल जात पात धर्म की राजनीति करने में माहिर है शायद अगर इन सब मुद्दों से हटकर भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दों पर बात करती या विकास करती तो आज हमारे उत्तर प्रदेश की स्थिति कुछ और होती लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के किए गए कार्यों का शिलान्यास कर भारतीय जनता पार्टी अपना नाम गिना रही है लेकिन जनता इसको जान चुकी है 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि मुबारकपुर विधानसभा में जो पिछले कई वर्षों में जो कार्य नहीं हो पाया वह आने वाले समय मे विधायक बनने के बाद मेरा सबसे पहला उद्देश्य मुबारकपुर में एक सौ बेड का सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और हमारे बुनकर भाइयों के लिए एक मार्केट तैयार करना और जो बुनकर भाइयों की सबसे बड़ी समस्या आज बनी हुई है बिजली उस समस्या को दुरुस्त करना यह हमारा पहला कर्तव्य होगा और साथ ही उन्होंने मुबारकपुर की जनता को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आज हमारी मुबारकपुर में एजुकेशन के लिए कोई बड़ा कॉलेज नहीं है जो मुझे मौका मिलते ही इन सब कार्यो पर प्राथमिकता स्तर पर काम किया जाएगा मुबारकपुर की जनता अब कुछ बदलाव चाहती है वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए गुड्डू मिर्जा बेग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता यह जान चुकी है और शायद जिसकी एक झलक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा में देखने को मिला जो जनता का जनसैलाब जगह जगह देखने को मिल रहा है उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here