शेर आज़मी समाचार
आजमगढ़ मुबारकपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार श्यामसुंदर चौहान ने आज पत्रकारों से वार्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता के हित में कार्य करते रही है वहीं उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि योगीराज में आज हर गांव हर शहर में लोगों को आवास से लेकर शौचालय राशन तक मिला है और भारतीय जनता पार्टी का जो नारा था सबका साथ सबका विकास हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उस को साकार किया और आज भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों के घर-घर जाकर सरकार की सारी योजनाओं से अवगत करा कर लोगों को लाभ अवंतिक कर रही है और जो विपक्षी गढ़ हैं वह लोगों को केवल भ्रमित करने का काम कर रहे हैं श्यामसुंदर चौहान ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही वह अखिलेश सरकार की कार्य योजना रही हो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लेकिन उसका कार्य पूरा करने का पूरा दायित्व भारतीय जनता पार्टी को जाता है लेकिन वह आज भी डरे हुए और सहमे हुए हैं नहीं तो वह जिन्ना का नाम लेकर राजनीति नहीं करते और आज हमें कहते हुए यह गर्व महसूस होता है कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आजमगढ़ जिले कई वर्षों में नहीं हुआ वह मात्र 5 साल के कार्यकाल में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आजमगढ़ को सौगात दी और साथ ही में उन्होंने मुबारकपुर की जनता को धन्यवाद भी दिया और कहा कि मुबारकपुर की जनता आज विकास और सत्य की बात कर रही है मुबारकपुर विधानसभा से विधायक चुनने के बाद हम पूरे मुबारकपुर विधानसभा में विकास के कार्य गति को अलग रफ्तार देंगे श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि मुबारकपुर में जो आज तक जो काम अधूरा रहा है वह मैं पूरा करूंगा और वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें