शेरे आज़मी न्यूज़
आजमगढ़ सगड़ी विधानसभा से सपा के प्रबलतम दावेदार प्रवीण राय अंबुज ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस पांच साल के कार्यकाल उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी केवल अपनी चुनावी भाषण में लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का युवा बेरोजगार है महंगाई इस कदर बढ़ी हुई है कि लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश का विकास बीजेपी के इस कार्यकाल से पूरी तरह ठप हो चुका है भारतीय जनता पार्टी केवल हिंदू मुसलमान जातिगत मुद्दों को लेकर सिर्फ बात कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास अच्छी उच्च शिक्षा व्यवस्था बनाने में है उत्तर प्रदेश का विकास बेरोजगारों को रोजगार देने में हैं उत्तर प्रदेश का विकास अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने में है हमारे देश का अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के ऊपर जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया वह किसान कभी नहीं भूलेंगे बीजेपी के इस कार्यकाल में जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और वह जान चुकी है उन्हें अगर इन सब चीजों से मुक्ति पाना है तो मात्र एक विकल्प समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव है जो इन सब मुद्दों को लेकर विकास के बारे में सोच सकते हैं और यही कारण है कि अखिलेश यादव जहां जहां विजय रथ यात्रा लेकर जा रहे हैं जनता का अपार जनसमर्थन देखने को मिल रहा है और यह तय हो चुका है कि आने वाले 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे उत्तर प्रदेश की जनता इस बार मुख्यमंत्री का ताज अखिलेश यादव के सर पर देखना चाहती है शेरे आज़मी के संवादाता से हुई बातचीत में प्रवीण राय अंबुज ने कहा कि अगर इस बार सगड़ी विधानसभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद मिला और जनता ने मौका दिया तो सगड़ी विधानसभा में वह काम होगा जो आज तक नहीं हो पाया था हम लोग जमीन से जुड़े हुए लोग हैं और लोगों की समस्याओं को भली भांति जानते हैं उन्होंने कहा कि सगड़ी विधानसभा में ही देवरा चल है जहां आज विकास की कोई कार योजना नहीं पहुंच पाई जिसका कारण यह है कि आज देवरानचल में हाल ही में आई हुई बाढ़ में लगभग 10 गांव कटकर घाघरा नदी में मिल गए प्रवीण राय अंबुज ने कहा कि अगर सगड़ी विधानसभा की जनता इस बार अपना आशीर्वाद हमें प्रदान करती है तो हम अच्छे स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छा शिक्षा की व्यवस्था और सड़क से लेकर लोगों को छत तक देने के कार्य योजना को हम सगड़ी विधानसभा में उतारेंगे ताकि हमारी जनता को आगे आने वाले समय में किसी भी प्रकार का कोई समस्या परास्त न कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें