सपा ने लगाई विश्वकर्मा चौपाल, पिछड़ो का वोट लेकर किया अपमानित, विश्वकर्मा समाज हो रहा जागरूक
आजमगढ़ संवाददाता रुदल यादव
आजमगढ़ नेहरू हाल के सभागार में विश्वकर्मा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव पूर्व शिक्षा मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज राम आसरे विश्वकर्मा सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव बिलरियागंज चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा अखिलेश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपस्थित पदाधिकारियों का कहना है कि इस कार्यक्रम के बहाने हम लोग जनता के बीच जाकर सपा सरकार में किए गये विकास कार्यों के बारे में जनता को जागरूक करेंगे, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की प्रदेश में सरकार बन सके। इस कार्यक्रम में मंडल भर के विश्वकर्मा समाज के लोगों को एकत्रित किया गया है, जिससे घर-घर जाकर जनता को जागरूक कर सकें। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को सम्मानित करने का काम सपा ने किया था। भाजपा लगातार अपमानित करने का काम कर रही है। भाजपा ने झूठ बोलकर पिछड़ो का वोट लेने का काम किया। न ही बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया और न ही रोजगार। सपा पदाधिकारियों के यहां पड़ रहे छापों के सवाल पर पूर्व मंत्री का कहना है कि भाजपा अपनी हार से बौखलाई हुई है। कहा कि इस सरकार में विश्वकर्मा समाज की सहभागिता नही है। विश्वकर्मा समाज चौपाल के माध्यम से लोगों को सचेत करने का काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें