आजमगढ़ में बोले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा:जनता के हित में काम कर रही योगी सरकार, आने वाले दिनों में बेहतर होंगे परिणाम
आजमगढ़ संवादाता
आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री का भाजपा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद एके शर्मा पहली बार जिले के दौरे पर आए हैं। मंत्री एके शर्मा का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। जिस तरह से प्रचंड विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को पुन: सरकार में बैठाया है। हम सभी लोग अपने मंत्रालयों व दायित्वों का काम करते हुए जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे, जिससे प्रदेश की जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
आने वाले दिनों में परिणाम होंगे बेहतर
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कहना है कि योगी सरकार स्मार्ट सिटी के लिए काम करेगी और आने वाले दिनों में इसके परिणाम और अधिक बेहतर होंगे। प्रदेश की जनता के विकास के लिए योजनाएं बेहतर ढ़ंग से शुरू की जाएंगी। सरकार का जो वायदा है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस पर हम लोग मजबूती के साथ काम करेंगे, और आने वाले दिनों में यह सब धरातल पर दिखेगा।
विधान-परिषद चुनाव के लिए बनाई रणनीति
प्रदेश सरकार के मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने जिले भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आजमगढ़-मऊ सीट के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई। प्रदेश सरकार के मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से भाजपा प्रत्याशी अरूणकांत यादव को जिताने की अपील की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें