आजमगढ़ संवादाता
नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज कलेक्ट्रेट भवन में स्थित विभिन्न अधिकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप संचालक चकबंदी, औषधि प्रशासन एवं संग्रह, एसएलओ, जिला सूचना कार्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के पटल पर जाकर जानकारी हासिल किया तथा उन्हें निर्देश दिया कि कार्य को सुचारू ढ़ंग से संचालित किया जाये। उन्होने कहा कि कार्यालय में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये तथा फाइलों/रिकार्डों का रख-रखाव व्यवस्थित ढ़ंग से किया जाये। जिलाधिकारी ने सूचना कार्यालय में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि पत्रिकाओं एवं अखबारों, समाचार पत्रों को सुव्यवस्थित किया जाये। उन्होने कहा कि अनावश्यक सामानों को हटाकर कार्यालय को साफ-सुथरा रखना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आबकारी कार्यालय तथा एनआईसी का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें