भूमि पर कब्जे की कोशिश से दहशत! दबंगों के आतंक से सहमी महिला, कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार।
🚨 शेरे आज़मी न्यूज़ | बड़ी खबर
आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में भूमि विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने गांव के कुछ दबंगों पर जबरन जमीन कब्जाने, निर्माण तोड़ने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। न्याय की आस में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल FIR और सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता चन्देई देवी के अनुसार, उनके घर के सामने स्थित करीब 500 वर्ग मीटर आबादी की जमीन पर कुछ लोग लंबे समय से अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं। आरोप है कि दबंग कई बार महिला के निर्माण को नुकसान पहुंचा चुके हैं और जबरन हटाने का प्रयास कर चुके हैं।
महिला का कहना है कि 20 अक्टूबर 2016 और 15 जून 2025 को भी उनके निर्माण में तोड़फोड़ की गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, विपक्षी पक्ष पर महिला द्वारा लगवाए गए तीन शेड उखाड़कर ले जाने का भी आरोप है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब एक बार फिर दबंग निर्माण गिराने और जमीन कब्जाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही पूरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दबंगों के हौसले बुलंद रहेंगे और पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📢 Shere Azami News
सच के साथ, हर खबर आपके पास।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें