आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 22 मई 2026

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता 

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी बंकेश मिश्र पुत्र सुरेश मिश्र शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से फरिहा चौक से निजामाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फरिहा-निजामाबाद रोड पर तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंकेश मिश्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक बंकेश मिश्र, गंभीरपुर क्षेत्र के पत्रकार अशोक मिश्र के चचेरे भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर फरिहा चौकी पर खड़ा करा दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता  आजमगढ़। जनपद के निज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here