आजमगढ़ में 500 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार दिन चला विशेष सत्यापन अभियान - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 5 जून 2026

आजमगढ़ में 500 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार दिन चला विशेष सत्यापन अभियान

आजमगढ़ में 500 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार दिन चला विशेष सत्यापन अभियान

उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता 

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस ने चार दिवसीय विशेष सत्यापन अभियान चलाकर 500 कुख्यात अपराधियों के यहां एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, रहन-सहन, आजीविका और आपराधिक प्रवृत्तियों की गहन जांच की गई तथा उनके डोजियर अपडेट किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में नगर सर्किल क्षेत्र में सोमवार से गुरुवार तक यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत लूट, डकैती, जानलेवा हमले, नकल माफिया, तस्करी तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे 500 चिन्हित अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन 50 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक एवं चार आरक्षी शामिल रहे। सभी टीमों को विस्तृत ब्रीफिंग के बाद एक साथ रवाना किया गया और चिन्हित अपराधियों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि पूर्व में अपराधों में शामिल रहे व्यक्ति वर्तमान में सामान्य जीवन जी रहे हैं या फिर दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो चुके हैं। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार निरोधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों पर सतत निगरानी रखने और आम जनता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आजमगढ़ में 500 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार दिन चला विशेष सत्यापन अभियान

आजमगढ़ में 500 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार दिन चला विशेष सत्यापन अभियान उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता  आजमगढ़। जनपद में अपराध ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here