लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने खंगाल डाला। सीढ़ी के रास्ते बंद घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शुक्रवार की शाम को परिवार के लोग घर आये तो घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने घटना के बाबत थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
जोकहरा गांव निवासी राजेश राय पुत्र स्व. सदानंद राय परिवार के साथ मुम्बई रहते है। दिसंबर 2019 में राजेश के पुत्र सूरज की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव आया हुआ था। शादी के बाद परिवार पुन: घर में ताला लगा कर मुम्बई चला गया। शुक्रवार की शाम राजेश राय अपनी पत्नी के साथ मुम्बई से गांव आये। घर का ताला खोल कर अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गये। पूरा घर चोरों द्वारा खंगाला गया था। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। वहीं घर में रखे आलमारी, अटैची, बक्सा आदि के ताले टुटे हुए थे। घटना के बाबत राजेश राय ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। जिस पर महुला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना भी किया। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे कीमती सामानों, कपडो व जेवरातों पर हाथ साफ किया है। पीड़ित के अनुसार लगभग छह लाख का माल गायब है। चोरी किस दिन हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। चोर छत पर चढ़ कर सीढ़ी पर लगे कटरैन को हटा कर अंदर घुसे थे। रौनापार थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें