आजमगढ़. बुखार से तड़पती कोरोना संदिग्ध महिला को नहीं मिला इलाज, अस्पताल के बाहर तोड़ा दम - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 मई 2020

आजमगढ़. बुखार से तड़पती कोरोना संदिग्ध महिला को नहीं मिला इलाज, अस्पताल के बाहर तोड़ा दम

महिला की मौत के बाद डॉक्टर PPE KIT पहनकर बस में पहुंचे और उसका जांच सैम्पल लेकर उसके बेटे को अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया.

आजमगढ़. मंडलीय अस्पताल में रविवार को दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आयी. यहां मुम्बई से पहुंची एक कोरोना संदिग्ध महिला (Corona Suspect Woman) अस्पताल के गेट के बाहर बस में बुखार से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया. महिला का बेटा डॉक्टरों से मिन्नतें करता रहा, लेकिन कोई भी महिला के इलाज के लिए नहीं पहुंचा. आखिर में महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद मंडलीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने महिला का सैंपल लेकर उसके बेटे को क्वारंटाइन कर दिया है. इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय मामले की लिपापोती शुरू कर दी गई है और अधिकारी कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहे हैं.

गौरतलब है कि मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला मुम्बई में रहती थी. लॉकडाउन की वजह से वह मुम्बई से अपने बेटे के साथ ट्रेन से प्रयागराज पहुंची. जिसके बाद 30 लोगों को एक रोडवेज बस में बैठाकर आजमगढ़ के लिए भेजा गया. बस दोपहर में आजमगढ़ बस स्टेशन पर पहुंची, जहां महिला बुखार से तप रही थी. सभी को बस से बाहर निकाला गया. स्वास्थ्य टीम ने एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया, लेकिन पीपीई कीट न होने से एम्बुलेंस चालक ने महिला को बस से उतारने से मना कर दिया. जिसके बाद बस से ही महिला और उसके बेटे को जिला चिकित्सालय भेजा गया. बस जिला चिकित्सालय पहुंची तो डॉक्टर बस के पास जाने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद बस करीब तीन घंटे तक अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर के सामने खड़ी रही और महिला का बेटा लोगों से मदद की भीख मांगता रहा, लेकिन धरती के भगवान तब तक उस महिला के पास नहीं पहुंचे जब तक की उसने दम नहीं तोड़ दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here