अब आसमान से बरसेगी 'आग', आज से नौतपा की शुरुआत, इन राज्यों में लू का खतरा - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 मई 2020

अब आसमान से बरसेगी 'आग', आज से नौतपा की शुरुआत, इन राज्यों में लू का खतरा

आज से लू का रेड अलर्ट जारी हो चुका है। अब आसमान से धूप के रूप में आग बरसेगी क्योंकि सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अब झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होने वाला है। कुछ उत्तरी राज्यों में लू का भी खतरा बताया गया है, जिसका मतलब साफ है कि अगले कुछ दिन सूर्य देव जमकर परीक्षा लेने वाले हैं। इन दिनों में पानी खूब पीना चाहिए। तेज गर्मी से बचने के लिए दही और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाना चाहिए। साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी चीजें भी खाई जा सकती हैं। 

इन राज्यों में लू का खतरा

राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रह सकते हैं। इन राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते 'रेड' वार्निंग दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 'ऑरेंज' वार्निंग जारी की गई है। बता दें कि मौसम विभाग गंभीरता के आधार पर रंगों का चयन करते हुए इलाकों को वर्गीकृत करता है। मसलन सबसे कम खतरा ग्रीन और सबसे ज्यादा खतरा रेड वार्निंग में होता है। पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक में भी अगले 3-4 दिन लू का खतरा बना रहेगा। यानी इन क्षेत्रों में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंचने की पूरी आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here