जौनपुर: युवती को अगवा कर गैंगरेप के बाद खिलाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 मई 2020

जौनपुर: युवती को अगवा कर गैंगरेप के बाद खिलाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

जौनपुर में लॉकडाउन के बीच दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवती को अगवा कर चार लोगों ने रेप किया। दरिंदगी करने के बाद उसे जहर खिलाकर भाग निकले। युवती ने घर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। 
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती के पिता के अनुसार चार युवकों ने उसकी बेटी को शनिवार की रात अगवा कर लिया। उसे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर चारों ने रेप किया। उसे जान से मारने के लिए जहर खिला दिया और गांव के बाहर छोड़ फरार हो गए। किसी तरह घर के चौखट पर पहुंची बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

परिजन तत्काल उसे लेकर सुजानगंज सीएचसी भागे। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। युवती के घर आकर विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here