चार और बढ़े, आजमगढ़ में अब तक 59 कंटेनमेंट जोन - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 7 जून 2020

चार और बढ़े, आजमगढ़ में अब तक 59 कंटेनमेंट जोन

आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोई भी पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को जहां 18 नये संक्रमित मिले वहीं शनिवार को 10 नये मरीज मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 153 पहुंच गई है। वहीं चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अभी तक जनपद में 59 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम राजेश कुमार ने बताया कि लालगंज तहसील के डंडवल का मजरा उत्तर पुरवा, सगड़ी तहसील के नगर पंचायत अजमतगढ़ का वार्ड-2 महादेव नगर, राजस्व ग्राम बनकटिया का मजरा सुरैना, मार्टीनगंज के गांव मखदूमपुर की मुस्लिम बस्ती का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। इस तरह 59 कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। कड़े नियंत्रण लागू किए जाएंगे। इन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here