श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे मंदिरों के कपाट, मंदिर हुए सैनिटाइज, घंटों पर बांधे गए कपड़े - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 7 जून 2020

श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे मंदिरों के कपाट, मंदिर हुए सैनिटाइज, घंटों पर बांधे गए कपड़े

आजमगढ़। करीब दो महीने से बंद चल रहे होटल, रेस्तरां, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च सोमवार से खुलेंगे। डीएम राजेश कुमार ने इन्हें खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन सभी को नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। रविवार को श्रद्घालुओं के लिए मंदिर को खोलने से पहले सैनिटाइजेशन के साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया गया।
शासन के निर्देश पर सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों में पूजा अर्चना शुरू कर दी जाएगी। शासन ने कुछ शर्तों के साथ इन्हें खोलने की इजाजत प्रदान की है। धार्मिक स्थलों को खोलने से पहले रविवार को इनका प्रबंधन देखने वालों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी का मंदिर लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालू माता के दरबार में माथा टेकते हैं। मंदिर के प्रबंधक द्वारा सोमवार को मंदिर खोलने से पहले रविवार को मंदिर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही लोग मंदिर में लगे घंटे को बजा न सकें इसके लिए घंटों को कपड़े से बांधकर ढंका जा रहा था। मंदिर में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गेट से लेकर मंदिर तक एक-एक गज की दूरी पर गोला भी बनवाया गया। इसी तरह से रैदोप़ुर स्थित दुर्गा मंदिर में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। डीएम राजेश कुमार का निर्देश है कि मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालुु को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं के हाथ को सैनिटाइज कराया जाएगा। साथ ही मंदिर में आने और जाने के दो अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। मंदिर के पुजारी को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। दक्षिण मुखी देवी मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि मंदिर को खोलने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ताकि श्रद्धालु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मां के दर्शन कर सकें। वहीं नगर के होटलों और रेस्तरां आदि को भी सोमवार से खोलने से पहले रविवार को सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह मास्क और ग्लब्स लगाकर ही सर्विस दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here