आजमगढ़ संवाददाता
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि बीती रात करीब 1:15 बजे फूलपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से एक गौ तस्कर अबूजर है जो कि जनवरी माह से जिला बदर चल रहा था। इसके ऊपर पहले से भी गोकशी गौ तस्करी और गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। इसके ऊपर गुंडा एक्ट भी लगा था और वही इसके दो अन्य साथी नूर आलम व जोरार अहमद भी गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा पुलिस ने फायरिंग की जिसमें अबूजर के बाएं पैर में गोली लगी है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें