GST चोरी में बड़ा एक्शन: आजमगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

GST चोरी में बड़ा एक्शन: आजमगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

GST चोरी में बड़ा एक्शन: आजमगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। 

थाना: कन्धरापुर, जनपद: आजमगढ़
जनपद में कर अपवंचन एवं संगठित आर्थिक अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जीएसटी चोरी से जुड़े एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
➤ क्या है पूरा मामला?
दिनांक 03.09.2025 को राज्यकर विभाग की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों (माल – आयरन स्क्रैप, HSN 7204) को जांच के लिए रोका। जांच में पाया गया कि अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था।
यह कृत्य जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा-31 सहपठित नियम-46 एवं ई-वे बिल नियम-138 का उल्लंघन तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
जांच में निम्न फर्मों की संलिप्तता सामने आई—
विद्या ट्रेडर्स, रायपुर (छत्तीसगढ़)
अविराज ट्रेडिंग, शिमला (हिमाचल प्रदेश)
मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी, पटना (बिहार)
अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूह
इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
➤ ऐसे हुई गिरफ्तारी
विवेचना, सीडीआर विश्लेषण और तकनीकी जांच के दौरान दो अभियुक्तों की भूमिका स्पष्ट हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विजय कुमार यादव (उम्र 55 वर्ष), निवासी – श्रावस्ती
अविराज शर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी – लखनऊ
पूछताछ में सामने आया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन, आधार और मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी पंजीकरण कराया गया था। जीएसटी विभागीय जांच में फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शाकर राजस्व की हानि की गई।
सीडीआर विश्लेषण से यह भी प्रमाणित हुआ कि घटना के समय अभियुक्त विजय कुमार यादव अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में थे। साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध सिद्ध पाए गए।
दोनों अभियुक्तों को 18.02.2026 को समय लगभग 12:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
➤ बरामदगी
01 लैपटॉप
04 मोबाइल फोन (पारदर्शी डिब्बे में)
आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
➤ कार्रवाई करने वाली टीम
व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर
हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल, साइबर थाना आजमगढ़
का0 विकास कुमार, साइबर थाना आजमगढ़
का0 अमित कुमार जायसवाल, थाना कन्धरापुर। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बजट पर गरजे MLC गुड्डू जमाली: “आंकड़ों का मायाजाल, ज़मीन पर योजनाएं शून्य — बुनकर, किसान और कर्मचारी सब परेशान

बजट पर गरजे MLC गुड्डू जमाली: “आंकड़ों का मायाजाल, ज़मीन पर योजनाएं शून्य — बुनकर, किसान और कर्मचारी सब परेशान” आज़मी संवाददाता  लखनऊ/आजमगढ़...

Post Top Ad

Responsive Ads Here